Saturday, February 08, 2014

दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण : एक बड़ी चुनौती

 नीला हौज झील 

 संजय वन महरौली/दक्षिणी मध्य रिज क्षेत्र का एक भाग है जो कि 783 एकड़ में फैला हुआ है | बढ़ते शहरीकरण और विकास के कारण महरौली रिज क्षेत्र पर लगातार दवाब बढ़ता जा रहा है | यह क्षेत्र कुतुब मीनार, कुतुब इंस्टीटुसिनल क्षेत्र, अरविन्दो मार्ग, महरौली, किशनगढ़, अरुणा आसफ आली मार्ग तक फैला हुआ है | 1927 के भारतीय वन अधिनियम के भाग 4 के तहत 1994 में संजय वन को रिजर्व वन क्षेत्र घोषित कर दिया गया |    
                                                                             बढ़ते शहरीकरण और विकास के कारण महरौली रिज क्षेत्र पर लगातार दवाब बढ़ता जा रहा है | संजय वन में पानी के शुद्धिकरण को लेकर दिल्ली विकास प्राधिकरण और एक संस्था वर्किंग विथ इनवायरमेंट काम कर रही हैं | संजय वन में एक नीला हौज झील है, जो कि कॉमनवेल्थ खेलों के समय काफी चर्चा में रही थी | नीला हौज नागरिक समूहों ने यह मामला कोर्ट में उठाया और उन्हें आश्वासन दिया गया कि झील की महत्ता और उपायदेयता वैसी ही बनी रहेगी, जैसी पहले थी | यदि आश्वासन की सच्चाई की बात की जाए तो स्थिति इसके उलट है | यहाँ का पानी पहले से अब बहुत ज्यादा गंदा हो चुका है | उसमें थर्माकौल, कूड़ा-करकट, सीवर का पानी आता है | पानी से बदबू आती है | यहाँ ड्यूटी करने वाले एक गार्ड ने बताया कि “पहले यहाँ से हम पानी पीते थे, लेकिन अब तो इसमें सीवर का पानी आने लगा है | मछलियाँ लगभग खत्म हो चुकी हैं | पहले स्थिति कुछ और थी लेकिन अब कुछ और है | विकास के कारण हम हमारे प्राकत्रिक स्रोतों को लगातार खत्म करते जा रहे हैं |”  दिल्ली विकास प्राधिकरण का कहना है कि यहाँ बायोडायवर्सिटी पार्क बनाया जाएगा | अभी कुछ ही दिन पहले नीला हौज की सफाई के नाम पर पानी से जलकुंभी हटाई गयी हैं, लेकिन हटाई गयी जलकुंभी अभी भी पानी के किनारे पड़ी हुई हैं | सवाल यहाँ ये उठता है कि पानी के शुद्धिकरण के लिए जिस तरह से काम किया जा रहा है क्या वो संतोषजनक है ? किशनगढ़ सीवर लाइन का पानी भी इन्हीं तालाबों में गिरता है | संजय वन का उद्देश्य जल सरंक्षण करना, तालाबों का विस्तार करना, पानी के स्तर को बढ़ाना, कहाँ तक पूरा हो पा रहा है | यदि इस क्षेत्र में जल सरंक्षण पर कोई प्रभाव पड़ता है तो उसका प्रभाव पूरे क्षेत्र में पड़ेगा | दिल्ली में 1983 से लेकर 2010 तक विकास के नाम पर रिज क्षेत्र पर लगातार दवाब पड़ा है | ऐसे में लोगों को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए दिल्ली के लिए पर्यावरण सरंक्षण, जल सरंक्षण बहुत जरूरी हो जाता है |  
             
             
  

No comments:

Post a Comment